Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

जांजगीर चाम्पा -12वीं के विद्यार्थियों का भावनात्मक ‘विदाई समारोह’ : अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा, अकलतरा में संस्था के संस्थापक परम पूज्य बाबा जी श्री कापालिक धर्म रक्षित राम जी के आशीर्वाद

अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में संपन्न हुआ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का भावनात्मक ‘विदाई समारोह’

अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा, अकलतरा में संस्था के संस्थापक परम पूज्य बाबा जी श्री कापालिक धर्म रक्षित राम जी के आशीर्वाद एवं अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी तथा प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित के कुशल निर्देशन में

दिनांक: 3 फरवरी 2026 मंगलवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा गरिमामयी वातावरण में भावपूर्ण विदाई दी गई। इस विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में ही किया गया जिसमें शाला के समस्त शिक्षक गण इस विदाई समारोह के भागीदार बने एवं अपनी शुभ आशीशों से बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं बच्चों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा इस समारोह को यादगार बनाने के लिए एवं बच्चों को सम्मान देने के लिए एवं उनके मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने प्राचार्या श्रीमती अंजली दीक्षित के साथ विदाई लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया। बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ किया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उनके एक उपनाम का टैग लगाकर उनको सम्मानित भी किया। इस समारोह के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का शाला में उनके शैक्षणिक, सांस्कृतिक, नैतिक हर प्रकार के गतिविधियों को याद करके बच्चों को संबोधित भी किया गया एवं उनके उपलब्धियों के अनुसार यादगार उपाधियां भी दी गई। यह पल विदाई देने वाले शालेय परिवार , विद्यार्थीगण एवं विदाई पाने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही भावुकता पूर्ण एवं अविस्मरणीय था। इस समारोह में कक्षा 12वीं के बच्चों को पढ़ाने वाले विषय शिक्षकों के द्वारा कुछ शब्दों में उनके क्रियाकलापों को व्यक्त किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा इस समारोह का आयोजन बहुत ही प्रेम पूर्वक एवं शिष्टाचार तथा अपने जिम्मेदारियों के साथ आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों के प्रतिभा एवं उपलब्धियों को भी ध्यान में रखकर किया। प्राचार्या के द्वारा बच्चों को भावपूर्ण शब्दों में संबोधित करते हुए उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षकों के दिए गए मार्गदर्शन को याद करने के लिए भी उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें भविष्य में कभी भी अगर मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वह हमेशा उनके लिए प्रस्तुत रहेंगी। इस दौरान प्राचार्या एवं शिक्षकों सहित बच्चे अपनी आने वाले भविष्य हेतु परम पूज्य बाबा जी के पास जाकर उनका आशीर्वाद एवं दर्शन लाभ भी प्राप्त किया। बाबा जी के द्वारा बच्चों को अपने बोर्ड परीक्षा में उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया एवं प्रोत्साहन स्वरूप उनको स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट भी प्रदान किया जो उनके भविष्य में हमेशा यादगार रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी सोनाली सिंह, स्नेहा सिंह एवं श्रद्धा सिंह, के द्वारा किया गया। विदाई पाने वाले वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने इस सम्मानपूर्ण विदाई समारोह के आयोजन हेतु प्राचार्या, शिक्षकों एवं अपने कनिष्ठ विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं यह आश्वासन दिलाया कि वे बोर्ड की परीक्षा में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करके अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement