Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल, कवर्धा के स्कूली बच् : स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Jan 17, 2026 / Post views : 159

दिनांक 17.01.2026

जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर आज

दिनांक 17 जनवरी 2026 को स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल, कवर्धा के स्कूली बच्चों द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकालकर शहर के मुख्य चौक-चौराहों में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री अमित पटेल तथा डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन यातायात प्रभारी उप निरीक्षक श्री अजयनकांत तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

रैली में स्कूली बच्चों ने हाथों में यातायात जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर “सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा”, “हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं”, “सीट बेल्ट लगाएं, सुरक्षित रहें”, “नशे में वाहन न चलाएं”, “ओवर स्पीड नहीं, सेफ स्पीड” जैसे नारों के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर मुख्य चौक-चौराहों तक पहुंची, जहां यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं नागरिकों को सुरक्षित सड़क व्यवहार, पैदल चलने के नियम, साइकिल व दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, तथा मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने के महत्व के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया।

कबीरधाम पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानून का विषय नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकगण, यातायात पुलिस का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

कबीरधाम पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाएं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement