जांजगीर चाम्पा - आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रि : आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Feb 3, 2026 / Post views : 180
समाचार
आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा 03 फरवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनुंद के आंगनबाड़ी केन्द्र 03 मे सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ 2 ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। जिसमें किसी भी अभ्यर्थी, नागरिक को आंगनबाड़ी सहायिका पद मे दावा-आपत्ति करना है तो 13 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समयावधि मे एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ मे स्वयं उपस्थित होकर दवा-आपत्ति जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जावेगा तथा यह भी स्पष्ट हो कि दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन मे जोड़ने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेंगे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन