Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मूँगेली न्यूज़-उप प्राचार्य सहित एच. एम. व व्याख्याताओं को नोटिस जारी क : कलेक्टर ने बी.आर. साव स्कूल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था एवं साफ-सफाई की कमी पर जताई नाराजगी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 169

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

कलेक्टर ने बी.आर. साव स्कूल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था एवं साफ-सफाई की कमी पर जताई नाराजगी

उप प्राचार्य सहित एच. एम. व व्याख्याताओं को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

मुंगेली, 05 जनवरी 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज जिला मुख्यालय स्थित बी.आर. साव शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, कक्षाओं में अव्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि विभिन्न विषयों की पाठ्य-पुस्तकों का समुचित वितरण विद्यार्थियों को नहीं किया गया है। इस पर कलेक्टर ने संबंधितों को कड़ी फटकार लगाते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने विद्यालय में शौचालय एवं पेयजल की समस्या, टूटी खिड़कियां तथा बच्चों से साफ-सफाई कराए जाने की बात बताई। इन सभी कमियों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप प्राचार्य श्री राजेन्द्र क्षत्री, प्रधान पाठिका शकुंतला राजपूत एवं व्याख्याता अनीता दीक्षित को विद्यालय में साफ-सफाई एवं व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त व्याख्याता श्री दिनेश कुमार घोसले को पाठ्य-पुस्तकों का उचित एवं समय पर वितरण सुनिश्चित नहीं किए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, बेहतर प्रदर्शन करने एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने ग्रीष्मकालीन कक्षाओं एवं कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में निर्माणाधीन नए विज्ञान प्रयोगशाला की कार्यप्रगति का भी जायजा लिया एवं कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

क्रमांक//01-10 सुजीत कुमार सिंह फोटो 01 से 04

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement