जांजगीर चाम्पा- कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : बैंकों में ऋण प्रकरणों के प्रस्ताव स्वीकृति में देरी पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, बैंकों को प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृति के
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Feb 23, 2026 / Post views : 161
समाचार
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
बैंकों में ऋण प्रकरणों के प्रस्ताव स्वीकृति में देरी पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, बैंकों को प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृति के निर्देश
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश
अवैध रेत उत्खनन पर ग्राम निगरानी समिति बनाने के निर्देश, एसडीएम, तहसीलदार को देंगे सूचना
धान खरीदी के दौरान पीवी में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने, ऑनलाइन एंट्री, पंचायतों में स्वच्छता, पीएम आवास और स्वरोजगार को लेकर कार्ययोजना तैयार करने कहा
जांजगीर-चांपा, 23 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा आमजन से जुड़े विकास कार्यों की स्थिति पर समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी के दौरान पीवी (भौतिक सत्यापन) में जहां-जहां गड़बड़ी पाई गई है, वहां तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित ऋण प्रकरणों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अंत्यव्यवसायी योजना, प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम, एनआरएलएम से जुड़े ऋण प्रकरणों में बैंकों में अनावश्यक देरी की जा रही है जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही बताया गया कि विभागों द्वारा स्वीकृत अनेक प्रस्ताव विभागों के माध्यम से बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कई प्रकरणों को मंजूरी नहीं मिली है। इस पर उन्होंने ने निर्देश दिए कि लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन