जांजगीर चाम्पा - जनदर्शन में आज कुल 101 आवेदन हुए प्राप्त : कलेक्टर श्री महोबे ने जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की सुनी मांग एवं समस्याएं
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 173
समाचार
कलेक्टर श्री महोबे ने जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की सुनी मांग एवं समस्याएं
जनदर्शन में आज कुल 101 आवेदन हुए प्राप्त
जांजगीर-चांपा 19 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील नवागढ़ के ग्राम गिद्धा निवासी श्रीमती दरसमती बाई द्वारा वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी श्रीमती रूपा देवी द्वारा बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, तहसील मुख्यालय चांपा निवासी श्री घनश्याम सराफ द्वारा ट्राई साइकिल प्रदान करने, तहसील सारागांव के ग्राम चोरिया निवासी श्री फिरतु राम द्वारा खाता विभाजन करवाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम डोंगाकोहरौद निवासी श्री परमानंद कश्यप द्वारा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, तहसील नवागढ़ के ग्राम सेमरा के महामाई युवा समिति द्वारा बेजा कब्जा पर कार्रवाई करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन