जांजगीर-चांपा को ‘स्वदेशी परियोजना’ से राष्ट्रीय पहचान की तैयारी : कलेक्टर ने आईआईएचटी में ली बैठक: ‘स्वदेशी परियोजना’ से आईआईएचटी का होगा व्यापक आधुनिकीकरण
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jan 16, 2026 / Post views : 173
समाचार
भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान जांजगीर-चांपा को ‘स्वदेशी परियोजना’ से राष्ट्रीय पहचान की तैयारी
कलेक्टर ने आईआईएचटी में ली बैठक: ‘स्वदेशी परियोजना’ से आईआईएचटी का होगा व्यापक आधुनिकीकरण
कोसा को मिलेगी नई उड़ान, आईआईएचटी बनेगा कोसा नवाचार, अनुसंधान एवं राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का हब
जांजगीर-चांपा 15 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान जांजगीर-चांपा के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर स्वदेशी परियोजना के विज़न, मिशन और रणनीतिक स्तंभों पर विस्तार से चर्चा की। यह त्रिवर्षीय परियोजना भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय हथकरघा विकास एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के माध्यम से संचालित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य जिले में बुनकरों के सर्वांगीण विकास, रेशम एवं हथकरघा गतिविधियों को सशक्त बनाने तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन किया जाना है। बैठक में विद्यार्थियों, बुनकरों के लिए आजीविका संवर्धन, प्रशिक्षण, विपणन सुविधा, समूहों को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। परियोजना की पूरी राशि सीएसपीजीएल मड़वा, गेल इंडिया, जेएसडब्ल्यू एमपीसीएल नरियरा के सीएसआर मद से वहन की जाएगी।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के हाथकरघा इकोसिस्टम को मजबूत करने, पारंपरिक कौशल और आधुनिक बाजार की मांग के बीच की दूरी कम तथा स्थानीय बुनकरों के लिए रोज़गार व बाज़ार तक सीधी पहुँच सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों, बुनकरों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले, इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने आईआईएचटी के विभिन्न कक्षों एवं परिसर का �
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन