: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल और व्हील चेयर किया वितरण
Admin / Fri, Aug 2, 2024 / Post views : 197
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल और व्हील चेयर किया वितरण
लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता रिपोर्ट कवर्धा, 02 अगस्त 2024। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज उपमुख्यमंत्री कार्यालय परिसर कवर्धा में 14 दिव्यांगजनो को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल, दो दिव्यांगजनो को ट्रायसायकल, तथा एक दिव्यांग को व्हील चेयर का वितरण किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार समावेशी विकास को प्राथमिकता दे रही है और दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस कदम से दिव्यांगजनों को न केवल रोज़मर्रा के कार्यों में आसानी होगी, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भी अधिक सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे।
Admin
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन