Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल में लहराया परचम, कबीरधाम ज : दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल में लहराया परचम, कबीरधाम जिले का नाम किया रोशन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 186

दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल में लहराया परचम, कबीरधाम जिले का नाम किया रोशन

कवर्धा, 07 मार्च 2025। बिलासपुर में आयोजित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के राज्य स्तरीय क्रीडा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2024-25 में कबीरधाम जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। इन बच्चों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के नेतृत्व और जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम, डी.एम.सी. कबीरधाम तथा सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। इन सभी ने बच्चों के प्रयासों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से जिला प्रभारी ए.पी.सी. श्री राकेश चंद्रवंशी, कवर्धा बी.आर.पी. होमबाई साहू, स. लोहारा बी.आर.पी. रेशमा मेश्राम एवं नरेश सोनी, पंडरिया बी.आर.पी. विनोद गोस्वामी और बोडला बी.आर.पी. गायत्री प्रसाद साहू ने बच्चों को प्रेरित किया और उनका मार्गदर्शन किया।

इस आयोजन में सम्मिलित सभी अधिकारियों ने इसे बच्चों के कड़े परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। बच्चों ने न केवल खेलों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया, बल्कि यह साबित किया कि मेहनत और लगन से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। इन शानदार उपलब्धियों के लिए बच्चों का दिल से अभिनंदन किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वे इसी तरह अपने प्रयासों से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करते रहें। यह सफलता कबीरधाम जिले के दिव्यांग छात्रों के अद्वितीय कौशल और उनके संकल्प को उजागर करती है, जो भविष्य में भी खेलों और अन्य क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता का लोहा मानेगी।

प्रमुख उपलब्धियाँ

कुमारी सुनयना रामेकर (अस्थिबाधित) कक्षा 6वीं, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम, कवर्धा ने वॉकर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छैलेन्द्र भास्कर (अस्थिबाधित), स्वामी करपात्री माध्यमिक शाला, कवर्धा ने फुटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वीरेन्द्र बंजारे (अस्थिबाधित) मा.शा. नेवारी ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टिकेन्द्र यादव (श्रवणबाधित) ने सॉफ्ट बॉल थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शीतल यादव (श्रवणबाधित), मा.शा. लिटीपुर ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूर्वर्शी धुर्वे ने गोला फेंक और सॉफ्ट बॉल में प्रथम स्थान, जबकि 50 मीटर दौड़ और फुटबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कु. कल्याणी ने माध्यमिक स्तर पर सॉफ्टबॉल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मोतीराम’’ ने सॉफ्टबॉल में ’’द्वितीय स्थान’’ प्राप्त किया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement