जांजगीर चाम्पा - पक्के घर के साथ सुखबाई खुटे के जीवन में आई नई रोशनी : पीएम आवास योजना से जरूरतमंद लोगों का सपना हो रहा साकार
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Feb 17, 2026 / Post views : 180
समाचार
पक्के घर के साथ सुखबाई खुटे के जीवन में आई नई रोशनी
पीएम आवास योजना से जरूरतमंद लोगों का सपना हो रहा साकार
जांजगीर-चांपा 17 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल योजना नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षित भविष्य की गारंटी बनकर उभरी है। इस योजना ने देश के लाखों परिवारों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम सेमरा की निवासी श्रीमती सुखबाई खुटे की है। जिनका जीवन इस योजना के कारण खुशहाली से भर गया।
श्रीमती सुखबाई खुटे के पति का देहांत कुछ समय पूर्व हो गया था, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। परिवार में केवल उनका एक बेटा है। आय का कोई स्थायी साधन न होने के कारण वे मेहनत-मजदूरी करके अपना और बेटे का जीवन यापन करती हैं। श्रीमती सुखबाई अपने बेटे के साथ एक पुराने और जर्जर कच्चे मकान में रहती थीं। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, दीवारें कमजोर हो चुकी थीं और घर के गिरने की आशंका बनी रहती थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके लिए पक्का मकान बनाना एक असंभव सपना जैसा था। कई बार उन्होंने सोचा कि काश उनका भी एक छोटा सा पक्का घर होता, जहाँ वे सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवनयापन कर पातीं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह सपना अधूरा ही नजर आता था।
इसी दौरान ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी मिली। सुखबाई ने पंचायत की मदद से योजना के लिए आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद उनका चयन लाभार्थी के रूप में हो गया। योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद सुखबाई के जीवन में उम्मीद की एक नई किरण जागी। योजना के तहत प्रदान की गई आर्थिक सहायता से उनके घर �
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन