जांजगीर चाम्पा - सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में दिशा समित : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित - सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Feb 17, 2026 / Post views : 166
समाचार
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक सम्पन्न
विकास कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित - सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा -निर्देश
जांजगीर-चांपा, 16 फरवरी 2026/ लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सांसद ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक श्री शेषराज हरवंश, जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, सर्व नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, श्री संजय रामचंद्र अग्रवाल, श्री गुलजार सिंह, श्री संदीप यादव, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, वनमंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। उन्हों�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन