Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा वि : कवर्धा विधानसभा में बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती, 3.38 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 180

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में विकास को नई रफ्तार

कवर्धा विधानसभा में बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती, 3.38 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

कवर्धा, 11 जनवरी 2025। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्रामीण अंचलों को मजबूत एवं टिकाऊ सड़क नेटवर्क की सौगात मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन दोनों कार्यों पर कुल 3 करोड़ 38 लाख 65 हजार रुपए की लागत आएगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम लखनपुर से कान्हाभैरा तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी कुल लागत 2 करोड़ 97 लाख रुपए है। वहीं ग्राम रबेली में ग्राम गौरव पथ सड़क निर्माण कार्य की लागत 41 लाख 65 हजार रुपए है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सुगम, सुरक्षित एवं सर्व मौसम में आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि परिवहन एवं स्थानीय व्यापार को सीधा लाभ मिलेगा।

ग्रामीण विकास की रीढ़ बनेंगी सड़कें

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में अभूतपूर्व एवं चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसे मूलभूत विषयों पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत ये सड़कें ग्रामीण विकास की रीढ़ सिद्ध होंगी और आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि मजबूत सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे रोजगार, व्यापार और सामाजिक विकास के नए अवसर भी सृजित करती हैं। कवर्धा विधानसभा में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हैं, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, श्री प्रकाश चंद्रवंशी, श्री खेमराज साहू, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री दिनेश जयसवाल, श्री प्रताप चंद्रवंशी, जनपद सदस्य श्रीमती शैली सुरेंद्र चंद्रवंशी, श्री रूपेश चंद्रवंशी, श्री द्वारिका चंद्रवंशी सरपंच लखनपुर, श्री कोमल चंद्रवंशी सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, लखनपुर, डॉ. पूनाराम सिहवारे, श्रीमती जमुना गणेश चंद्रवंशी सरपंच कान्हाभैरा, श्रीमती नेहा दिनेश झरिया सरपंच रबेली, श्री मुनि राम चंद्रवंशी, श्री राजेश साहू, श्री दिलीप चंद्रवंशी, श्री शिवकुमार साहू, श्री भरत चंद्रवंशी, श्री रोहित चंद्रवंशी, श्री दिनेश चंद्रवंशी, श्री लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने जताया आभार

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क समस्या का अब स्थायी समाधान हो रहा है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि इन सड़कों के निर्माण से गांवों का विकास तेज होगा और आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा।

प्रगति के पथ पर कवर्धा विधानसभा

यह भूमिपूजन कार्यक्रम कवर्धा विधानसभा में विकास की निरंतर चल रही प्रक्रिया का एक और सशक्त उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement