Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना : कच्चे घर से पक्के घर का सफर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना

समाचार

कच्चे घर से पक्के घर का सफर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से साकार हुआ रमेश कुमार खटकर का सपना

      जांजगीर-चांपा 14 जनवरी 2026/ जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंहदी निवासी श्री रमेश कुमार खटकर एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों, अनिश्चित आय और रोज़मर्रा की आवश्यकताओं के बीच उनका जीवन लंबे समय तक संघर्षों से भरा रहा। कच्चा मकान होने के कारण बरसात में टपकती छत, गर्मी में झुलसता घर और सर्दी में ठिठुरता परिवार हर मौसम उनके लिए एक नई चुनौती बनकर आता था।

      इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्री खटकर ने कभी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भरोसा बनाए रखा और निरंतर प्रयास करते रहे। इसी विश्वास और मेहनत का परिणाम यह हुआ कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 1,20,000 रुपये की राशि स्वीकृत हुई। यह सहायता केवल एक पक्का मकान नहीं थी, बल्कि वर्षों के कष्ट, असुरक्षा का समाधान था। साथ ही  महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत 21,800 रूपए की मजदूरी से उन्हें रोजगार मिला, जिससे पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिला। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण से परिवार को स्वच्छता के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन मिला। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से रसोईघर में धुएँ से भरी जिंदगी से मुक्ति मिली और स्वास्थ्य में भी सुधार आया।

      आज श्री रमेश कुमार खटकर का पक्का मकान केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि सम्मान, आत्मविश्वास और सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है। उनकी कहानी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि यदि हौसला दृढ़ हो और शासन की योजनाओं का सही मार्गदर्शन मिले, तो संघर्ष भी सफलता की सीढ़ी बन सकता है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement