Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

सुरेठी कुर्मी समाज के लिए छात्रावास एवं भवन विकास हेतु की 30 लाख रूपए : कवर्धा न्यूज़- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम पोड़ी में सुरेठी कुर्मी समाज के सामाजिक भवन का किया लोकार्पण, सम्मेलन मे

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Dec 21, 2025 / Post views : 208

संस्कारों से बनता है सशक्त समाज -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम पोड़ी में सुरेठी कुर्मी समाज के सामाजिक भवन का किया लोकार्पण, सम्मेलन में लिया भाग

सुरेठी कुर्मी समाज के लिए छात्रावास एवं भवन विकास हेतु की 30 लाख रूपए की घोषणा

कवर्धा, 21 दिसंबर 2025/ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शनिवार को कवर्धा के विकासखंड बोड़ला के ग्राम पोड़ी में सुरेठी कुर्मी समाज के नवनिर्मित सामाजिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर सुरेठी कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए। उनके ग्राम आगमन पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने वर्मा समाज के लिए छात्रावास एवं भवन विकास हेतु 30 लाख रूपए की घोषणा की।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुरेठी कुर्मी समाज को नए सामाजिक भवन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज के विकास में संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार व्यक्ति को सही दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यदि संस्कार नहीं हों तो कितनी भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर ली जाए, उसका कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलता।

उन्होंने हाल ही में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि हमले में शामिल लोग पढ़े-लिखे थे, लेकिन उनमें संस्कारों की कमी थी, जिसके कारण वे गलत रास्ते पर चले गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई बच्चा प्रतिदिन सुबह उठकर अपने माता-पिता को प्रणाम करता है, उनके बताए मार्ग का अनुसरण करता है तो वह कभी गलत दिशा में नहीं जाएगा। छत्तीसगढ़ और भारत की संस्कृति में संस्कारों की मजबूत परंपरा रही है, जिसे हमें आने वाली पीढ़ी तक बनाए रखना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री मनीराम साहू, वर्मा समाज अध्यक्ष श्री शिवप्रसाद वर्मा, वर्मा समाज के प्रतिनिधि श्री भगवती प्रसाद वर्मा, श्री रवि वर्मा, श्री सत्रुहन वर्मा, श्री पुराण वर्मा, श्री श्याम वर्मा, श्री अमित वर्मा, श्री पीताम्बर वर्मा, श्री भरत वर्मा, सरपंच श्री मिथिला साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

केपीएल क्रिकेट के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा आयोजित कवर्धा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बोड़ला मंडल के नेउरगांव टीम की ओर से खेल रहे लवकेश वर्मा एवं लेंजाखार के पोषण वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दोनों को सम्मानित करते हुए प्रत्येक को 5100 रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement