Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ् : कवर्धा न्यूज़ -आरोपी ने होटल दक्ष पैलेस में ले जाकर युवती के साथ किया था गलत काम

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Dec 20, 2025 / Post views : 213

कबीरधाम पुलिस

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 19.12.2025

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी ने होटल दक्ष पैलेस में ले जाकर युवती के साथ किया था गलत काम

घटना स्थल का पुलिस एवं FSL की टीम ने किया निरीक्षण

कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत पर कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरु साहू को गिरफ्तार किया गया है।

शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा पीड़िता को विवाह का झूठा आश्वासन देकर दिनांक 01.11.2025 एवं 04.11.2025 को कवर्धा स्थित होटल दक्ष पैलेस ले जाकर उक्त कृत्य किया गया। बाद में आरोपी द्वारा विवाह से इंकार कर पीड़िता से संपर्क समाप्त कर दिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल होटल दक्ष पैलेस का निरीक्षण फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम के साथ किया गया है तथा आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं साथ ही होटल दक्ष पैलेस के संचालक से गेस्ट एंट्री रजिस्टर भी जप्त किया है। पीड़िता का कथन दर्ज कर लिया गया है एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि प्रकरण में पीड़िता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जा रही है तथा मामले की विवेचना संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement