जांजगीर चाम्पा - जिले के 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन : उड़ीसा के बरगढ़ जिले में राष्ट्रीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Feb 18, 2026 / Post views : 173
समाचार
उड़ीसा के बरगढ़ जिले में राष्ट्रीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन
जिले के 4 खिलाड़ियों का हुआ चयन
जांजगीर-चांपा 18 फरवरी 2026। दिव्यांग क्रिकेट बोर्ड ऑफ इंडिया के अंतर्गत पहली बार नेशनल दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उड़ीसा राज्य के बरगढ़ जिले के लेंगू मिश्रा क्रिकेट स्टेडियम में (डी.सी.सी.बी.आई) दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा 21 से 23 फरवरी तक किया जा रहा है।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि जिसमें 04 राज्यों छत्तीसगढ़, उडीसा, आंध्रप्रदेश तथा गुजरात की टीमों द्वार संयुक्त रूप से भागीदारी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य से जांजगीर-चांपा के चार खिलाड़ियों का चयन योग्यता के आधार पर किया गया है। इनमें धनंजय यादव (कप्तान), केशव चौहान, राकेश कश्यप तथा अमित बरेठ शामिल हैं। जिले से चयनित खिलाड़ियों को समाज कल्याण विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की गई है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन