Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - पीएम सूर्यघर योजना से दीपक पटेल को मिली मुफ्त बिजली : अब छत से मिल रही ऊर्जा और बिजली बिल हुआ शून्य

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 167

पीएम सूर्यघर योजना से दीपक पटेल को मिली मुफ्त बिजली

अब छत से मिल रही ऊर्जा और बिजली बिल हुआ शून्य

कवर्धा, 19 जनवरी 2026। सरकारी की योजनाएं जब ज़मीन पर असर दिखाती हैं, तो आम लोगों की ज़िंदगी आसान बनती है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऐसी ही एक पहल बनकर सामने आई है, जिससे अब नागरिक मुफ्त बिजली की ओर आगे बढ़ रहे है। इसी योजना के तहत कवर्धा के श्री दीपक पटेल का घर अब न सिर्फ रोशन हो रहा है, बल्कि खुद बिजली भी बना रहा है।

कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर के गोकुलधाम, गली नंबर एक में रहने वाले दीपक पटेल का पहले हर महीने 1200 से 1800 रुपये तक बिजली बिल आता था। घरेलू उपकरण बढ़ने के साथ खर्च लगातार बढ़ रहा था, जिससे परिवार का बजट बिगड़ने लगा था। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ने के बाद यह समस्या अब पूरी तरह खत्म हो गई है। दीपक पटेल ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। इसके लिए करीब 2 लाख रुपये का खर्च आया, जिसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिल चुकी है, जबकि राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलनी शेष है। सरकारी सहायता से उनका आधे से अधिक खर्च कम हो गया।

श्री दीपक पटेल बताते हैं कि सोलर पैनल लगने के बाद इस महीने उनका बिजली बिल शून्य आया है। उन्होंने कहा कि घर की छत पर पहले जो जगह खाली रहती थी, आज वही जगह बिजली उत्पादन का साधन बन गई है। अब उनका घर अपनी जरूरत की बिजली खुद बना रहा है। योजना की जानकारी मिलते ही दीपक पटेल ने सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके घर सोलर पैनल लगाया गया। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जिले में लगातार लोग जुड़ रहे हैं। कई घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं, जिससे न केवल बिजली खर्च में कमी आ रही है, बल्कि लोग स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement