Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर पर एफआईआर दर्ज

Admin / Mon, Jun 3, 2024 / Post views : 94

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर पर एफआईआर दर्ज


कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने की भौतिक सत्यापन, 4 हजार 160 क्विंटल धान कम पाई गई


धान उठाव और भौतिक सत्यापन में गड़बडी पाए जाने पर 69 धान खरीदी केन्द्र को नोटिस जारी

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता


कवर्धा, 03 जून 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर उप पंजीयक सहकारी संस्था एवं ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक ने कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की है। कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र में भौतिक सत्यापन करने पर 4 हजार 160 क्विंटल धान कम पाई गई, जिसकी लागत 90 लाख 81 हजार 829 रूपए आंकी गई। भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कुकदूर के शाखा प्रबंधक द्वारा कोदवागोड़ान धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी के खिलाफ कुकदूर थाना में एफआईआर पंजीबद्ध कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर निलंबन की कार्यवाही की गई है और आगे बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने खाद्य विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और सहकारिता विभाग की संयुक्त दल को जिले में संचालित सभी 108 धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण कर धान के उठाव, भौतिक सत्यापन एवं सुरक्षा का जांच किया गया। इसमें गड़बडी पाए जाने पर नोडल अधिकारी ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री आर पी मिश्रा द्वारा 69 धान खरीदी केन्द्र को नोटिस जारी किया गया है। जांच के दौरान जिस भी उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। धान की भरपाई नहीं करने पर आगे व्यवधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी। नोडल अधिकारी ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री आर पी मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कोदवागोड़ान धान उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन और धान के उठाव का जांच किया गया। जांच में कोदवागोड़ान धान उपार्जन केन्द्र में अब तक 10 हजार 562 मी. टन धान की खरीदी की गई है। इसमें 10 हजार 97 मी. टन धान का उठाव किया गया है तथा शेष स्टॉक ऑनलाईन 465 मी. टन पाई गई। भौतिक रूप से जांच के दौरान सत्यापन में कुल 416 मी. टन लागत 90 लाख 81 हजार 829 रूपए धान की अनियमितता पाई गई। भौतिक सत्यापन के रिपोर्ट के आधार पर उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement