Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा पंडरिया -ग्राम रामपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन : पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कृषकों को उन्नत तकनीक के साथ-साथ जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती अपनाने प्रेरित किया

ग्राम रामपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कृषकों को उन्नत तकनीक के साथ-साथ जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती अपनाने प्रेरित किया

किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की दी गई जानकारी

कवर्धा, 02 फरवरी 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम रामपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा रहीं। विधायक श्रीमती बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में ग्राम रामपुर सहित आसपास के गांवों से लगभग 300 कृषक, महिला कृषक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कृषकों को उन्नत तकनीक के साथ-साथ जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होने प्रशिक्षण कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने एवं वैज्ञानिकों द्वारा बताये जा रहे उद्यमों को अपनाने की सलाह दी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण उपरांत निरंतर प्रगति की समीक्षा करते रहे। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा पांच कृषकों को मशरूम आदान सामाग्री एवं तीन कृषक को पावर स्प्रे का वितरण किया गया। तकनीकी सत्र के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा चना गेहूं, तिवड़ा, मक्का, अरहर एवं अन्य फसलों पर लगने वाले रोग एवं कीटो के पहचान, नुकसान के लक्षण एवं नियंत्रण की समन्वित विधि की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मशरूम उत्पादन तकनीक, कुक्कुट पालन, प्राकृतिक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, कृषि वानिकी एवं उन्नत कृषि उपकरण की विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही वर्तमान कृषि समसमायिक की कृषकों से चर्चा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष, जनपद पंचायत स. लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह श्री हुकुम सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री नरेश साहु, जनपद सदस्य श्रीमती रूखमणी कौशिक, श्री राघवेन्द्र वर्मा, श्री चंद्रप्रताप सिंह बैस, श्री गोपाल नेताम, श्री सुदेश सिंह, श्री रामशरण साहु, प्राचार्य, शासकीय हायर सेकण्डरी, स्कूल, रामपुर उपस्थित रहे एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी त्रिपाठी, इंजी. टी. एस. सोनवानी, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. एन. सी. बंजारा, डॉ. बी.एस. परिहार, डॉ. सी.पी. रहांगडाले एवं कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement