कवर्धा न्यूज़ - हितग्राहियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ : ग्राम पंचायत भवन नेवारीगुड़ा में पेंशन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के लिए पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिवि
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 182
नेवारीगुड़ा में पेंशन सत्यापन शिविर का हुआ आयोजन
हितग्राहियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
कवर्धा, 24 दिसंबर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले में 23 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत भवन नेवारीगुड़ा में पेंशन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के लिए पेंशन सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेंशनधारी हितग्राहियों को आमंत्रित कर उनके आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिससे शासन की पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को निर्बाध एवं पारदर्शी रूप से प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को नशा सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। पेंशन सत्यापन एवं जागरूकता कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से श्री मोहित सिन्हा, जनपद पंचायत कवर्धा से श्री ज्ञानेश्वर बंजारे तथा ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन