Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: Mungeli News - ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम अंतर्गत दौड़ व मैराथन का हुआ आयोजन

Admin / Mon, Aug 12, 2024 / Post views : 127

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम अंतर्गत दौड़ व मैराथन का हुआ आयोजन

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र कुमार गुप्ता मुंगेली 12 अगस्त 2024// शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में आमजनों में देशभक्ति की भावना विकसित करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त तक जिले में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आमजनों को 15 अगस्त के दिन अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा सहित जिले के विभिन्न स्कूलों में तिरंगा दौड़ और मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन दौड़ में सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा के मूल्यों को मनाने के लिए प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. घृतलहरे ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में 13 अगस्त को तिरंगा के प्रति राष्ट्रीय गर्व की अनुभूति कराने के लिए देश भक्ति संगीत के साथ गीत गायन प्रतियोगिता, 14 अगस्त को विद्यार्थियों एवं लोगों में ध्वज के मूल्यों के प्रति अनुभूति विकसित करने तिरंगा प्रतिज्ञा एवं तिरंगा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को याद कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद तिरंगा एवं देशभक्तों के प्रति सम्मान का गुण विकसित करने स्टाल लगाया जाएगा।

विद्यार्थियों को नशामुक्ति के लिए भी दिलाई गई शपथ

‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, नशे के दुष्परिणाम की जानकारी देते हुए आमलोगों को नशा नहीं करने के लिए जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई।

जिले के डाकघरों में तिरंगा झंडा उपलब्ध

शासन द्वारा आजादी के 77 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले के डाकघरों में ‘‘राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा’’ 20*30 इंच 25 रूपए की दर पर उपलब्ध है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को सफल बनाने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को अपने नजदीकी डाकघर से तिरंगा झण्डा खरीदकर अपने घरों में ध्वजारोहण करने की अपील की है।

जिला मुख्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन 14 अगस्त को

जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त को जिला मुख्यालय में ‘‘स्वतंत्रता/तिरंगा रैली’’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 07.30 बजे आगर खेल परिसर पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली से प्रारंभ होकर जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में सम्पन्न होगा। वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री संजय पाल ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement