जांजगीर चाम्पा - 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान : जल संचय को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प, हर घर तक पहुंचाने की पहल - कलेक्टर
PANNA LAL SAHU / Thu, Feb 26, 2026 / Post views : 169
समाचार
हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से चलेगा विशेष जल संरक्षण महाभियान
जल संचय को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प, हर घर तक पहुंचाने की पहल - कलेक्टर
विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने चलाया जाएगा विशेष अभियान
मोर गांव-मोर पानी से आगे बढ़ा संकल्प कलेक्टर ने की जल संचय जनभागीदारी से जल संरक्षण की अपील
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, बम्हनीडीह, नवागढ़ जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी की बैठक आडिटोरियम भवन जांजगीर में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जल संचय जन भागीदारी मोर गांव - मोर पानी अभियान को नई गति देते हुए 1 मार्च 2026 से विशेष जल संचय जनभागीदारी महाअभियान चलाया जाएगा। साथ ही विश्व महिला दिवस के अवसर पर इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देते हुए रिचार्ज पिट निर्माण, सोखता गड्ढा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण किया जाएगा। यह अभियान सतत रूप से जागरूकता के साथ जारी रहेगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने पीपीटी के माध्यम से जल संचय एवं जनभागीदारी के बारे में विस्तार जानकारी दी। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ, आर ई एस ईई , इंजीनियर, पी एच ई ईई , महात्मा गांधी नरेगा एवं पी एम आवास के ब्लॉक कॉर्डिनेटर, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सहित सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने कहा कि भू-जल स्तर, अनियमित वर्षा और बढ़ती जल खपत को देखते हुए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जल संचय, जनभागीदारी से ही मुमकिन है” और यह केवल एक नीति नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास है। अभियान के अंतर्गत सोख पिट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण सामुदायिक सहभागिता से किया जाएगा। स्थानीय समुदाय, उद्योग, शासकीय एजेंसियां एवं नाग�
PANNA LAL SAHU
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन