Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: सेवा सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Admin / Tue, Dec 3, 2024 / Post views : 131

सेवा सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

कवर्धा विधानसभा के सेवा सहकारी समिति के नवनियुक्त मनोनीत अध्यक्षों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नवनियुक्त मनोनीत अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 03 दिसंबर 2024। कवर्धा विधानसभा के सेवा सहकारी समिति के नवनियुक्त मनोनीत अध्यक्षों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नवनियुक्त मनोनीत अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के पी जी कॉलेज ऑडिटोरियम कवर्धा में पहुंचने पर नवनियुक्त मनोनीत अध्यक्षों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खुमरी पहनाकर और खेती किसानी के प्रतीक नांगर व लाठी भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकृष्ण साहू, जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री भुनेश्वर चंद्राकर, श्री दिनेश चंद्रवंशी, श्री ईश्वरी साहू, श्री नितेश अग्रवाल, श्री मनिराम साहू, श्री पतिराम साहू, श्री अजीत चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष अपने कार्यकाल में किसानों और ग्रामीण समुदायों के कल्याण के लिए समर्पित रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्षों का सबसे बड़ा कर्तव्य यह है कि वे किसानों और ग्रामीण समुदाय की सेवा को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण विकास का आधार हैं, और इनका प्रभावी संचालन ही क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को जिन भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनकी शिकायतें सुनकर त्वरित समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के विकास और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। राज्य में लगभग 32 लाख हेक्टेयर में धान की खेती होती है। विपणन वर्ष 2023-24 में 24.75 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य 144.92 लाख मीट्रिक टन धान बेचा और किसानों को 31,913 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 12 जनवरी 2024 को 24 लाख 75 हजार किसानों को धान के मूल्य की अंतर राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए का भी भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का एकलौता राज्य है जहां किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा कहा कि कवर्धा क्षेत्र का लगातार विकास किया जा रहा हैं। चौक चौराहों सहित अनेक निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज का जल्द ही भूमिपूजन किया जाएगा। किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए लोहारा क्षेत्र में जलाशय, नहर निर्माण का कार्य जल्द की किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले सभी दिव्यांगजानो को मोटर साइकिल देने का लक्ष्य है। अभी तक 30 दिव्यांगजानों को मोटर साइकिल प्रदान किया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अध्यक्षों से कहा कि वे अपने कार्यकाल में किसानों और ग्रामीण समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि समितियों का उद्देश्य केवल सहकारी गतिविधियों को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement