कवर्धा न्यूज़ - पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने 07 दिव्यांगजनों क : सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर को उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है-विधायक श्रीमती बोहरा
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 320
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने 07 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया
सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर को उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है-विधायक श्रीमती बोहरा
कवर्धा, 19 जनवरी 2026। कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा 07 दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान 03 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्रायसायकिल, 02 को सामान्य ट्रायसायकिल, 1 को व्हीलचेयर तथा 1 दिव्यांगजन को बैसाखी प्रदान की गई। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों की गतिशीलता में वृद्धि होगी तथा वे आत्मनिर्भर होकर अपने दैनिक कार्यों को अधिक सुगमता से कर सकेंगे।
विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर को उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा एवं समावेशी विकास के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से श्री विनायक सिंह ठाकुर तथा जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से श्री बिजे पटेल उपस्थित रहे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन