Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - टोकन तूंहर हाथ से घर बैठे मिल रहा खरीदी का टोकन : जिले में अब तक 21.81 लाख क्विंटल हुई धान खरीदी, 421 करोड़ भुगतान जारी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 173

धान खरीदी में डिजिटल सुविधा ने किसानों को दी बड़ी राहत

टोकन तूंहर हाथ से घर बैठे मिल रहा खरीदी का टोकन

जिले में अब तक 21.81 लाख क्विंटल हुई धान खरीदी, 421 करोड़ भुगतान जारी

कवर्धा, 23 दिसंबर 2025। धान खरीदी को और अधिक सरल बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। जहाँ पहले टोकन प्राप्त करने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था, वहीं अब किसान घर बैठे अपने मोबाइल से मिनटों में ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा 24×7, सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है, जिससे किसानों को बड़ी सहूलियत मिल रही है और समय की भी बचत हो रही है। इसी डिजिटल सुविधा का लाभ कबीरधाम जिले के ग्राम घुघरी कला के किसान श्री झंगूराम पटेल को मिला। उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 22.60 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने धान की खेती की है। श्री पटेल ने ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुँचकर 138 क्विंटल धान विक्रय किया।

उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में बारदाना, तौल, बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध थी, जिससे पूरी प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक रही। श्री झंगूराम पटेल ने कहा कि टोकन मिलने के बाद बिना किसी परेशानी के उनका धान आसानी से बिक गया। उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा धान का अच्छा दाम मिलने से वे काफी खुश हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और सुशासन के परिणामस्वरूप कबीरधाम जिले में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सहज, सुगम और पारदर्शी बनाया गया है। जिले के 108 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। जहाँ किसान अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।

21 लाख क्विंटल खरीदी, 421.33 करोड़ भुगतान

खाद्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कबीरधाम जिले में अब तक 44 हजार 34 किसानों से 21 लाख 81 हजार 100 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 421 करोड़ 33 लाख रुपए का भुगतान जारी किया जा चुका है। वहीं धान उठाव के लिए मिलरों को डीओ जारी किया जा रहा है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement