जांजगीर-चाम्पा -2 से 8 अप्रैल 2026 तक होगा साधना सप्ताह का आयोजन : मिशन कर्मयोगी के तहत "राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह - साधना सप्ताह 2026" के सफल आयोजन को लेकर प्रशिक्षण सह-कार्यशाला आयोजित
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Apr 2, 2026 / Post views : 192
समाचार
मिशन कर्मयोगी के तहत "राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह - साधना सप्ताह 2026" के सफल आयोजन को लेकर प्रशिक्षण सह-कार्यशाला आयोजित
2 से 8 अप्रैल 2026 तक होगा साधना सप्ताह का आयोजन
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल
साधना सप्ताह को सफल बनाने सभी अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता से करें पाठ्यक्रम पूर्ण - कलेक्टर
आई गॉट प्लेटफॉर्म से प्रशासनिक क्षमता, एआई में दक्षता, गुणवत्ता में आएगा सुधार
जांजगीर-चांपा, 02 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मिशन कर्मयोगी के तहत “राष्ट्रीय अधिगम सप्ताह – साधना सप्ताह 2026” के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि कर्मयोगी भारत अभियान के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक साधना सप्ताह मनाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक प्रशासनिक दक्षताओं, डिजिटल गवर्नेंस, व्यवहारिक प्रशासनिक कौशल एवं भूमिका आधारित प्रशिक्षण से सशक्त बनाना है, जिससे शासन की कार्यप्रणाली अधिक परिणामोन्मुखी एवं नागरिक हितैषी बन सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साधना सप्ताह में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सभी अधिकारियों को अपने संबंधित विभाग में अधिक से अधिक अध्ययन करने तथा गोट कर्मयोगी मंच पर निर्धारित पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर अधिक से अधिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस "एआई दक्ष" के तहत एआई फॉर ऑल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल बातें सीखना अनुप्रयोग और नैतिकता, प्रशासन के लिए उत्तरदाई एआई का उपयोग, सुशासन में एआई नैतिकता से संबंधित कम से कम एक पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन