Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - होली के पहले किसानों को मिली खुशियों की सौगात : कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1.17 लाख किसानों के खाते में पहुंची 461.82 करोड़ रुपए

कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1.17 लाख किसानों के खाते में पहुंची 461.82 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों के खाते में वितरित की आदान सहायता राशि

होली के पहले किसानों को मिली खुशियों की सौगात

कवर्धा 28 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी सौगात देते हुए बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रदेश के किसानों को आदान सहायता राशि उनके खाते में अंतरित की। इसके अंतर्गत कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों के खाते में कुल 461.82 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर कवर्धा जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में कृषक उन्नति योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और किसानों से संवाद किया। कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ बीरेन्द्र साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री घुरवाराम साहू, श्री सीताराम चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री नरेंद्र मानिकपुरी, श्री भुनेश्वर चंद्राकर उप संचालक कृषि श्री अमित मोहंती सहित बड़ी संख्या में किसान और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान और स्वाभिमान का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 3100 प्रति क्विंटल धान की कीमत का वादा आज धरातल पर उतर चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने वादा किया था कि किसान भाई होली का त्योहार धूमधाम से मना सकें, इसलिए त्योहार से पहले यह राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष न तो बारदाने की कमी हुई और न ही भुगतान में देरी और सुगमता से सभी किसानों का धान खरीदा गया है।

कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से किया गया हर वादा पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई, जो देश में सर्वाधिक दरों में से एक है। इससे प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिला है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि होली पर्व से पहले किसानों की मेहनत की पूरी राशि एक साथ उनके बैंक खातों में पहुंचना सरकार की किसान हितैषी नीति को दर्शाता है। इससे किसानों को त्योहार मनाने में सुविधा मिली है और उनके परिवारों में खुशी का माहौल बना है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। होली पर्व से पहले धान खरीदी की अंतर राशि किसानों के खातों में पहुँच रही है, जिससे किसानों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि किसानों को फसल बीमा योजना का भी लाभ मिल रहा है, जिससे प्राकृतिक आपदा या नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलती है। श्री धुर्वे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया था और आज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि अब किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं, जिससे उत्पादन बढ़ा है और उन्हें बेहतर लाभ मिल रहा है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और धान की अंतर राशि का भुगतान होली त्योहार से पहले एकमुश्त किया जा रहा है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है और त्योहार से पहले उनके घरों में खुशियों का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान कर रही है। किसानों द्वारा दिन-रात की गई मेहनत का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है। श्री पटेल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। धान खरीदी और अंतर राशि के समय पर भुगतान से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement