JANJGIR CHAMPA - राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हुआ विविध प्रतियोगिताओ : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हुआ विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jan 13, 2026 / Post views : 181
समाचार
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हुआ विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
जांजगीर-चांपा 12 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर पीएम श्री सेजेस क्र. 01 जांजगीर में भाषण, काव्यपाठ एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 110 प्रतिभागी, निर्णायक, कार्यकर्ता शामिल हुए। काव्य पाठ प्रतियोगिता प्रथम सौम्या खुंटे सेजेस क्र. 01 जांजगीर, द्वितीय चेलेश चौहान डाइट जांजगीर, तृतीय स्थान गीतांजली गबेल डाइट जांजगीर, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दामिनी चन्द्रा डाइट जांजगीर, द्वितीय रागिनी निषाद ज्ञान रोशनी कॉलेज जांजगीर, तृतीय ईशिका सिदार डाइट जांजगीर एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूमि वैष्णव, द्वितीय रुचि डहरिया एवं विवेकानंद उ.मा.वि. जांजगीर रीति राठौर तृतीय स्थान का प्राप्त हुआ। विजेता उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदाय कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के निर्णायक श्री गोपेश साहू, श्री विक्रांत साहू, श्री अंकित राठौर, श्री दिनेश चतुर्वेदी, श्री अनुभव तिवारी, श्री कृष्णकांत राठौर, नेहा, प्रतिभा यादव, कविता साहू थे। इस दौरान प्राचार्य श्रीमती परमेश्वरी सोनी, श्री एस.एस. बघेल, श्री राकेश गढ़वाल, संजना साहू, केबी बरेठ सहित प्रतिभागी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन