Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ, नगदी एवं : कबीरधाम पुलिस की सतर्क कार्यवाही, अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ, नगदी एवं मोबाइल जप्त

प्रेस विज्ञप्ति

थाना पिपरिया

जिला कबीरधाम (छ.ग.)

दिनांक 14/03/2026

कबीरधाम पुलिस की सतर्क कार्यवाही, अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ, नगदी एवं मोबाइल जप्त

जिला कबीरधाम में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कवर्धा आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा परिवहन कर बिक्री करने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13.03.2026 को थाना पिपरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दशरंगपुर निवासी एक व्यक्ति अपने पास काले रंग के बैग में मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में दुधिया रोड की ओर से पैदल आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पिपरिया पुलिस द्वारा रोजनामचा में सूचना दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गवाहों एवं पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर रवाना होकर दुधिया रोड के पास घेराबंदी की गई।

कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए हुलिये का एक व्यक्ति अपने पीठ पर काले रंग का बैग लटकाए हुए आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय गणवीर पिता अशोक गणवीर निवासी दशरंगपुर बताया। संदेही को उसके संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्यवाही की गई तथा गवाहों की उपस्थिति में उसके कब्जे में रखे बैग की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बैग के अंदर रखे दो पॉलिथीन में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मौके पर तौल कराने पर उक्त मादक पदार्थ का कुल वजन 2.821 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 1,05,350 रुपये आँकी गई। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 67,150 रुपये तथा एक नग एंड्रॉयड मोबाइल फोन कीमत लगभग 15,000 रुपये भी जप्त किया गया। इस प्रकार कुल जुमला कीमती 1,87,500 रुपये का सामान विधिवत जप्त किया गया।

उक्त कार्यवाही के आधार पर आरोपी अजय गणवीर के विरुद्ध थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 20(बी)2(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है तथा आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement