जांजगीर चाम्पा - केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर को किया खरीदी कार्य : धान खरीदी कार्य में अनियमितता पाये जाने पर केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर को किया खरीदी कार्य से पृथक
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jan 30, 2026 / Post views : 204
समाचार
धान खरीदी कार्य में अनियमितता पाये जाने पर केंद्र प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर को किया खरीदी कार्य से पृथक
जांजगीर-चांपा 28 जनवरी 2026/ प्राधिकृत अधिकारी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चोरभट्टी द्वारा धान खरीदी कार्य में अनियमितताओं को लेकर धान उपार्जन केंद्र खपरी के प्रभारी एवं संबंधित कर्मचारियों को खरीदी कार्य से पृथक किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ के निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र में धान के रख रखाव में लापरवाही एवं भौतिक सत्यापन में मोटा धान 801 बोरी कम तथा सरना धान 1106 बोरी अधिक पाये जाने पर धान खरीदी कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता का लेख करते हुए धान उपार्जन केन्द्र खपरी के प्रभारी श्री रविन्द्र कुमार यादव तथा कम्प्युटर आपरेटर श्री प्रदीप कुमार यादव एवं श्री नर्मदा साहू को धान खरीदी कार्य से पृथक करने एवं कर्मचारी सेवा नियम 2018 के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये जाने पर प्राधिकृत अधिकारी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चोरभट्टी द्वारा कर्मचारी सेवा नियम 2018 के कंडिका कमॉक 17.5 के तहत धान खरीदी कार्य से पृथक किये जाने की कार्यवाही की गई है। साथ ही आदेशानुसार धान उपार्जन केन्द्र खपरी के प्रभारी के तौर पर संबंधित द्वारा 25 जनवरी 2026 की स्थिति में कुल 32025.60 क्विंटल खरीदी किया गया है। जिसमें धान के परिदान पश्चात शेष धान 11799.60 क्विंटल है उक्त धान का संपूर्ण परिदान संबंधित से ही किया जाएगा किसी भी प्रकार की कमी होने पर संबंधित व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगें। जिसकी वसूली के साथ-साथ वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन