Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

नाबालिग के अपहरण और शोषण का आरोपी पुणे से गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस की त : नाबालिग के अपहरण और शोषण का आरोपी पुणे से गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Mar 16, 2025 / Post views : 258

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 16.03.2025

जिला कबीरधाम

नाबालिग के अपहरण और शोषण का आरोपी पुणे से गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कबीरधाम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग बालिका के अपहरण एवं शोषण के आरोपी को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और जबरन शारीरिक शोषण कर रहा था।

मामला थाना कुकदुर के अपराध क्रमांक 160/24, धारा 137(2) भा.न्या.सं. से संबंधित है। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 24-25.11.2025 की दरमियानी रात बिना बताए घर से लापता हो गई। मामला अत्यंत संवेदनशील होने के कारण पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में थाना कुकदुर प्रभारी निरीक्षक जे.एल. शांडिल्य के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी एवं अपहृता की खोजबीन शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद यह जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिग को आरोपी अजय कुमार पिता शिवनाथ बघेल (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम कुकदुर, ने पुणे, महाराष्ट्र में छिपाकर रखा है। टीम ने तत्परता दिखाते हुए 11.03.2025 को पुणे के मूर्ति पार्क, वहिल नगर, डुडुलगांव, थाना दिघी, जिला पिंपरी चिंचवड़, महाराष्ट्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया।

पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी अजय कुमार बघेल ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाया और पुणे ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले में पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित किए जाने के पश्चात आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)(एम), 64(2)(आई) भा.न्या.सं. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. शांडिल्य, प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, अजय जायसवाल, आरक्षक कृष्ण कुमार ध्रुवे एवं महिला आरक्षक बिमला ध्रुवे की विशेष भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों एवं अभिभावकों से अपील करती है कि नाबालिगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement