कवर्धा पिपरिया-अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान में शराब पीने और पिलाने वा. : पिपरिया पुलिस की दबिश – अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान में शराब पीने और पिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Aug 22, 2025 / Post views : 292
पिपरिया पुलिस की दबिश – अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान में शराब पीने और पिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज
प्रेस विज्ञप्ति
थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम (छ.ग.)
दिनांक – 22.08.2025
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के सख्त निर्देश पर थाना पिपरिया क्षेत्र में कल रात 21 अगस्त को विशेष अभियान चलाया गया। देर रात तक चले इस अभियान में पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों और होटल, लॉज व ढाबों में शराब पिलाने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा।
इस अभियान का पर्यवेक्षण डीएसपी मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला द्वारा किया गया तथा कार्रवाई थाना प्रभारी अमित कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम ने रातभर होटल-ढाबों की सघन जांच की और यातायात नियम उल्लंघन पर भी तत्काल कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 9 प्रकरण दर्ज किए गए, वहीं अन्य उल्लंघनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। होटल, लॉज और ढाबा संचालकों द्वारा अवैध शराब परोसने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा सड़क पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जाएंगे।
यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के लिए रात हो या दिन, पुलिस की निगाहों से बचना असंभव होगा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन