जिला कबीरधाम दिनांक 08.02.2025 : थाना तरेगांव क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
जिला कबीरधाम
दिनांक 08.02.2025
थाना तरेगांव क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta
कबीरधाम पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला दिनांक 07.04.2023 को ग्राम झुरगीदादर और ग्राम बरपानी के बीच खैरवार पहाड़ी के पगडंडी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का सड़े-गले अवस्था में शव मिलने से जुड़ा था बाद में शव की शिनाख्त ग्राम शंभुपीपर निवासी सुंदर सिंह धुर्वे के रूप में की गई थी, जो दिनांक 03.04.2023 को अपने दामाद के घर ग्राम बरपानी के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।
मामला पुराना और सनसनीखेज होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने हेतु निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना तरेगांव जंगल पुलिस की टीम गठित कर जांच तेज की गई
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन