Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: श्री राम लला और काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन मनोकामना पूरी होने जैसी : जिले के श्रद्धालु अयोध्या धाम योजना के श्रद्धालुओं का दल चार दिवसीय यात्रा से वापस लौटा

Admin / Sun, Jul 28, 2024 / Post views : 128

श्री राम लला और काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन मनोकामना पूरी होने जैसी : जिले के श्रद्धालु

अयोध्या धाम योजना के श्रद्धालुओं का दल चार दिवसीय यात्रा से वापस लौटा

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को श्रद्धालुओं ने बताया श्रवण कुमार

लोक सेवा न्यूज़ 24 संपादक - दिग्वेंद्र गुप्ता कवर्धा, 28 जुलाई 2024। श्री रामलला दर्शन अयोध्याधाम योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले के 71 श्रद्धालुओं का दल चार दिवसीय यात्रा पूर्ण कर आज वापस जिले में लौटा आया। श्रद्धालुओं के दल का जिला पंचायत प्रांगण में तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान श्री कैलाश चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रद्धालुओं के दल को संबोधित करते हुए श्री कैलाश चंद्रवंशी ने शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह दूसरा अवसर है जब कबीरधाम के निवासी दूर जाकर शासकीय सुविधाओं के साथ मंदिरो के दर्शन कर रहे है और इस योजना से जिले के नागरिक लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महा जिले के श्रद्धालुओं को यात्रा का शुभ अवसर मिलेगा जिससे कि वे अपने मनोकामना को पूरी कर सकते हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस योजना से कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत सहित सभी नगरी निकाय क्षेत्र के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। पिछले महा इस योजना की शुरुआत जिले में हुई थी। जिसमें प्रथम पाली में 71 श्रद्धालुओं का दल गया था। यह दूसरा अवसर है जब पुनः जिले के 71 श्रद्धालु चार दिवसीय यात्रा पूरी कर लौटे हैं और इसी तरह यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी सहित जिला पंचायत के विभिन्न अधिकारी कर्मचारी एवं सभी श्रद्धालु गण उपस्थित थे। दर्शन कर वापस लौटे श्रद्धालु श्री रिखीराम चंद्रवंशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष पहल से आज मैं इस यात्रा को सभी सुविधाओं के साथ पूर्ण कर पाया हुं। यात्रा के दौरान आने जाने रुकने ठहरने खाने-पीने चिकित्सा सहित सभी व्यवस्था बहुत अच्छे रूप से निःशुल्क की गई थी। चार दिवसीय यात्रा में श्री अयोध्या धाम में श्री राम लला जी के दर्शन के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर, सरयू नदी, मां गंगा नदी के भी दर्शन प्राप्त हुआ। श्रीमती क्योरि बाई चंद्रवंशी ने कहा कि हमने कभी नही सोचा था कि जीवन की मनोकामना इतने सुखद अनुभव के साथ पूरी होगी। आने-जाने से लेकर रूकने एवं मंदिरों के दर्शन कराकर छत्तीसगढ़ सरकार ने हमको धन्य कर दिया। श्री बोधीराम साहू ने अपने अनुभव को सभी के सामने रखते हुए कहा कि दशरथ दरबार, हनुमानगढ़ी, अयोध्या धाम में श्री राम लला, गंगा स्नान, काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने की इच्छा बहुत पुरानी थी लेकिन आर्थिक समस्या के कारण या पूरी नहीं हो पाई थी। हमारे उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा आज मेरी वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी हो गई है और वह हमारे लिए श्रवण की भांति तीर्थ स्थल का भ्रमण करा रहे है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement