Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुशासन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का जताया आभार

Admin / Sat, Dec 14, 2024 / Post views : 120

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुशासन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का जताया आभार

भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा, नए उत्साह, नए उमंग के साथ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा : डिप्टी सीएम अरुण साव

1 वर्ष में नगरीय प्रशासन विभाग से 7300 करोड़ रु, पीडब्लूडी विभाग से 3000 करोड़ रु, पीएचई विभाग से 4500 करोड़ रु के विकास कार्य हुए जारी : डिप्टी सीएम अरुण साव

कांग्रेसी इटालियन चश्मा उतारे छत्तीसगढ़ में 1 साल में हुए चहुंमुखी विकास कार्य साफ दिखाई देंगे : डिप्टी सीएम साव

LOK SEVA NEWS 24 BUREAU CHIEF - DIGVENDRA GUPTA रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सुशासन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने शासकीय निवास में पत्रकारों से कहा कि, आज जनादेश परब है, विष्णु के सुशासन और सुशासन के सूर्योदय का एक वर्ष पूरा हुआ है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता का बहुत बहुत आभार। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है, और उस विश्वास पर खरा उतरते हुए सरकार ने पिछले एक साल में कई उपलब्धियां हासिल की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गारंटी दी थी, वह शत प्रतिशत पूरी हुई है। श्री साव ने कहा कि, मोदी जी की गारंटी का मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी है। उप-मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, विष्णु देव साय की सरकार ने एक साल में प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा के साथ, नए उत्साह, नए उमंग के साथ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि, आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी का साइंस कॉलेज मैदान में आगमन हो रहा है। एक साल में सरकार की जो उपलब्धियां है वो जनता के समक्ष रखेंगे। और जनता का आभार व्यक्त करेंगे। श्री साव ने बताया कि, नगरीय प्रशासन विभाग में अब तक प्रदेश के 189 नगरीय निकायों में 7 हजार 3 सौ करोड़ रुपए की स्वीकृति इन 12 महीने में हमारी सरकार ने दी है। निकायों में पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन, अधोसंरचना विकास, 15वें वित्त के तहत कार्य हुए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, लोक निर्माण विभाग में 3 हजार करोड़ रुपए के काम भी चल रहे हैं। बाकी काम प्रकिया में हैं। जल जीवन मिशन का काम तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। पीएचई विभाग में अब तक 4500 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं जारी, विभाग में अव्यवस्था और अनियमितता को दूर किया गया है, गड़बड़ी होने पर कार्यवाही की गई है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप हर घर नल से जल पहुंचाने का काम हमारी सरकार कर रही है। जल जीवन मिशन समय पर लक्ष्य को प्राप्त करेगा। विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा न्यायालयों की अधोसंरचना का लगातार विकास किया जा रहा है। न्यायालय का आधुनिकीकरण हो रहा है। नई नियुक्तियां हो रही है। नए पद सृजित किए जा रहे हैं, जिससे जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सके। श्री साव ने कांग्रेस के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि, एक फेल विद्यार्थी दूसरे को फेल बता रहा है। विधानसभा, लोकसभा, रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में फेल हुए, वे दूसरे का कैसे मूल्यांकन करेंगे। इन्हें प्रदेश में चल रहे विकास कार्य और मोदी जी गारंटी दिखती नहीं। इनके आंखों से इटेलियन चश्मा नहीं उतरा है। हम विकास को लेकर राजनीति नहीं करते, बल्कि विकास की राजनीति करते हैं।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement