Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: सरस मेला में स्टॉल लगाकर लोगों को दी जा रही निःशुल्क कानूनी जानकारी

Admin / Thu, Mar 7, 2024 / Post views : 61

सरस मेला में स्टॉल लगाकर लोगों को दी जा रही निःशुल्क कानूनी जानकारी


कवर्धा, 06 मार्च 2024। कृषि विज्ञान केन्द्र में 5 एवं 6 मार्च 2024 को प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरको एवं कीटनाशकों आदि के कारण मृदा स्वास्थ, मानव एवं पशुओ के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार के रोग हो रहे है। इसके दूष्प्रभाव को कम करने के लिए प्राकृतिक खेती कारगर सिद्ध होगी। हानिकारक कीटनाशकों के उपयोग से लागत बढ़ती है तथा भूमि का प्राकृतिक स्वरूप भी बदल जाता है। प्राकृतिक खेती मुख्यतः देशी गाय पर आधारित है तथा यह कृषि की प्राचीन पद्धति है। यह भूमि प्राकृतिक स्वरूप को बनाएं रखती है।
प्राकृतिक खेती में मुख्य रूप से गौ आधारित उत्पाद जैसे-बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत एवं नीमाशास्त्र आदि का उपयोग किया जाता है। प्रशिक्षण में कृषकों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत एवं नीमाशास्त्र आदि बनाने की प्रायोगिक जानकारी दी गई। जिसके तहत जीवामृत बनाने के लिए-200 लीटर प्लास्टिक के ड्रम में पानी 170 लीटर, देशी गाय का गोबर 10 किलोग्राम, गौमूत्र 8-10 लीटर, गुड़ 1 से 1.5 किलोग्राम, खेत या बड़े पेड़ के नीचे की 1 मुठ्ठी मिट्टी लेकर घोल लें। घोल को घड़ी की सुई की दिशा में सुबह-शाम 2-3 मिनट तक घोलें। इसको बोरी से ढक कर छांव में रख दें। यह घोल गर्मियों में 3-4 दिन व सर्दियों 6-7 दिन में तैयार हो जाएगा, तैयार होने के बाद इस घोल को गर्मियों में 7 दिन व सर्दियों में 14 दिन के अन्दर-अन्दर प्रयोग कर लें।  
घनजीवामृत बनाने के लिए-देशी गाय का सुखा गोबर 100 किलोग्राम, गुड़ 1.5 किलोग्राम, बेसन 1.5 किलोग्राम, खेत या मेढ़ को मिट्टी 1 मुठ्ठी, देशी गाय का गोमूत्र आवश्यकतानुसार। इस मिश्रण को 2-4 दिन तक छाया में अच्छी तरह सुखाएं। घनजीवामृत को अच्छी प्रकार सूखने व बारीक करने के बाद खेत में 6 महीने तक सिंचाई से पहल उपयोग में ला सकते है। नीमास्त्र बनाने के लिए-नीम की हरी पत्तियां या सूखे फल 5 किलोग्राम, देशी गाय का मूत्र 5 लीटर, देशी गाय का गोबर 1 किलोग्राम, पानी 100 लीटर। नीम की हरी पत्तियां या सूखे फलों को कूट लें। कूटी हुई सामग्री को पानी में मिलाएं। देशी गाय का मूत्र मिलाएं व तद्पश्चात देशी गाय का गोबर मिला लें। मिश्रण को 48 घंटे बोरी से ढक कर छाया में रखें। मिश्रण को सुबह-शाम लकड़ी से घड़ी की सूईयों की दिशा में घोलें। 48-96 घंटे बाद कपड़े से छानकर एक एकड़ फसल पर छिड़काव कर सकते है। इससे रस चूसने वाले कीड़े, छोटी सूंडी/इल्लियों के लिए उपयोगी है। प्राकृतिक कृषि करने से भूमि में लाभदायक सूक्ष्म जीवो के साथ-साथ केचुओं के संख्या में वृद्धि होती है एवं कृषि लागत में कमी एवं कृषि उत्पादो की गुणवत्ता में वृद्धि होती है। प्राकृतिक खेती अंतर्गत आच्छादन का उपयोग किया जाता है। जिससे नमी संरक्षण में लाभ होता है एवं खरपतवार कम पनपते है। अतंवर्तीय फसल भी इस कृषि के अतंर्गत अपनायी जाती है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 50 कृषको ने भाग लिया। https://www.youtube.com/watch?v=VJ0TyXFjPcM
 

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement