Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: थाना पिपरिया - नाबालिगों को नशे की दलदल में धकेलने वाला गिरफ्तार: कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई

दिनांक 15.01.2025 जिला कबीरधाम

नाबालिगों को नशे की दलदल में धकेलने वाला गिरफ्तार: कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कबीरधाम पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और कड़ी चोट करते हुए नाबालिग बच्चों को नशे की लत में धकेलने वाले ओमंग देवांगन को गिरफ्तार किया। आरोपी, जो अमर सायकल स्टोर, छोटे बाजार पिपरिया का संचालक है, बच्चों को साइकिल पंचर बनाने में उपयोग होने वाले सोल्यूशन को नशा करने के लिए ज्यादा कीमत पर बेचता था। यह सोल्यूशन एक हानिकारक पदार्थ है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है और उनके भविष्य को बर्बाद कर सकता है। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी और डीएसपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना पिपरिया की टीम ने यह कार्रवाई की। सूचना प्राप्त होने के बाद, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित योजना बनाई। टीम ने एक को ग्राहक बनाकर आरोपी से संपर्क किया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के पास से 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद की गईं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गिरफ्तारी के दौरान, आरोपी ने पुलिस और गवाहों को धमकी देने का प्रयास किया और अपने आपराधिक गतिविधियों को जारी रखने की बात कही। इसके बावजूद, पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू किया और उसके खिलाफ धारा 126, 135(3) भा.दं.स. के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कहा, "नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है। ऐसे अपराधी न केवल बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं, बल्कि समाज में अपराध और अराजकता को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।" इस कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक कमला कांत शुक्ला, थाना प्रभारी, पिपरिया, निरीक्षक मनीष मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी, स.उ.नि. मुकेश साहू, प्र.आर. 297 चुम्मन साहू, प्र.आर. 392 पीयूष मिश्रा, आर. 811 विजय शर्मा, आर. 494 गज्जू राजपूत और आर. 645 रोशन विश्वकर्मा ने विशेष भूमिका निभाई। कबीरधाम पुलिस नशे के व्यापारियों के खिलाफ ऐसे अभियानों को जारी रखेगी और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करती रहेगी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement