Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज सनातन परंपरा, भारत के मान बिन्दू और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहा है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Admin / Thu, Nov 21, 2024 / Post views : 218

कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज सनातन परंपरा, भारत के मान बिन्दू और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहा है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज ने महर्षि कश्यप की मनाई धूमधाम से जयंती

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta

कवर्धा 20 नवंबर 2024। कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज द्वारा कवर्धा में महर्षि कश्यप की जयंती भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह सहित अतिथियों ने महर्षि कश्यप के तैल्य चित्र में दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित अतिथियों के पहुंचने पर गुप्ता समाज के पदाधिकारियों ने गजमाला पहनाकर, स्वागत गीत गाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान के लिए मांग की। जिस पर अतिथियों ने सभी मांगों पर सहमति जताई। इस दौरान समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सदस्यों, छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में श्री रामकुमार गुप्ता, श्री देवेंद्र गुप्ता, श्री रामेश्वर गुप्ता, श्री रामकुमार गुप्ता, श्री महेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता, श्री देवेंद्र गुप्ता, श्री गीताशरण गुप्ता सहित समाज के पदाधिकारी, महिला युवा शामिल हुए। कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज ने महर्षि कश्यप की जयंती कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दूरभाष के माध्यम से जुड़े। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह को दूरभाष के माध्यम से समाज को संबोधित कराया। पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने गुप्ता समाज की सक्रियता और एकजुटता की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को एकजुट रहकर और अधिक सकारात्मक कार्यों में संलग्न रहना चाहिए। इससे न केवल समाज का विकास होगा बल्कि यह अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में गुप्ता समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज सनातन परंपरा, भारत के मान बिन्दू और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि गुप्ता समाज ने अपनी परंपराओं को संजोए रखते हुए समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जब भी समाज को मेरी आवश्यकता होगी, आपका विजय शर्मा हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में धारा 370 का उल्लेख करते हुए इसे भारत की एकता और अखंडता के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा, धारा 370 का हटना यह सुनिश्चित करता है कि भारत उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक एक अखंड राष्ट्र बना रहे। यह केवल एक संवैधानिक बदलाव नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और समानता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सबका उद्देश्य होना चाहिए कि भारत सदैव एकजुट, प्रगति की राह पर अग्रसर, और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बना रहे। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने महर्षि कश्यप जयंती पर समाज को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में समाज की एकता और सामूहिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज के सभी सदस्य एकत्रित हैं, और यह एकजुटता ही समाज की शक्ति है। समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन और बैठकें समाज सुधार और प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने समाज की एकजुटता को समझाने के लिए एक प्रेरक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि गुच्छे में जुड़े अंगूरों का मूल्य अधिक होता है, जबकि अलग-अलग टूटे हुए अंगूरों का मूल्य कम हो जाता है। इसी प्रकार, यदि समाज एकजुट होकर कार्य करेगा, तो उसका महत्व और प्रभाव बढ़ेगा। लेकिन यदि समाज के सदस्य अलग-अलग हो जाएंगे, तो उसकी शक्ति कम हो जाएगी। सांसद श्री पाण्डेय ने गुप्ता समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसी एकता और सामूहिकता बने रहनी चाहिए, जिससे यह न केवल अपनी परंपराओं को सहेज सके, बल्कि सामाजिक सुधार और प्रगति में भी योगदान दे सके। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने महर्षि कश्यप जयंती के शुभ अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं, और नारी शक्ति को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में समाज के विकास में शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को पाठ्य शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक शिक्षा भी दी जानी चाहिए। इससे नई पीढ़ी अपने मूल्यों और परंपराओं से जुड़ी रहेगी। विधायक श्रीमती बोहरा ने समाज के कार्यक्रमों में युवाओं और नारी शक्ति की भागीदारी को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समाज की रीढ़ है। बेटियों और बहुओं को सशक्त बनाने के लिए समाज को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्हें शिक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के अवसर दिए जाने चाहिए ताकि वे परिवार और समाज को एक नई दिशा दे सकें। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं मजबूत होंगी, तो पूरा समाज और देश मजबूत होगा। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने अपने संबोधन में गुप्ता समाज की धार्मिक और सामाजिक प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गुप्ता समाज सनातन धर्म का सच्चा अनुयायी है। यह समाज धर्म और आस्था में गहरी आस्था रखने वाला है और व्यापार-व्यवसाय से लेकर देश और राज्य की सुरक्षा में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। विधायक श्री सिंह ने गुप्ता समाज के सरल, सहज और शांत स्वभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज न केवल अपनी परंपराओं को सहेज कर रखता है, बल्कि हिंदू धर्म की रक्षा और इसके उत्थान के लिए भी कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि गुप्ता समाज ने हमेशा सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति की रक्षा में अपना योगदान दिया है। यह समाज हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का काम करता है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की सराहना करते हु ए कहा कि सनातन परंपराओं की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए किया गया प्रयास सराहनीय हैं। उनका नेतृत्व समाज और धर्म के लिए प्रेरणादायक है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement