जांजगीर चाम्पा -आगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन 07 नवम्बर तक आमंत्रित : आगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन 07 नवम्बर तक आमंत्रित
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Oct 23, 2025 / Post views : 110
समाचार
आगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन 07 नवम्बर तक आमंत्रित
जांजगीर-चांपा 22 अक्टूबर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 अंतर्गत नगर पालिका जांजगीर नैला क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 07 के आंगनबाड़ी केन्द्र 01 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 08 वीं उत्तीर्ण तथा उसी वार्ड के किसी भी 18 वर्ष से 44 वर्ष के महिलाओं को आवेदन करना हो तो 07 नवम्बर 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) मे सीधे जमा किया जा सकता है। नियत तिथि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।
स/क्र
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन