कवर्धा न्यूज़- कवर्धा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला घोटिया में जागरूकता क : बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत महिला थाना कवर्धा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला घोटिया में जागरूकता कार्यक्रम
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Nov 14, 2025 / Post views : 110
बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत महिला थाना कवर्धा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला घोटिया में जागरूकता कार्यक्रम
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के निर्देशन में महिला थाना कवर्धा द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला घोटिया में बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को बाल विवाह की रोकथाम, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन, पोक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, गुड टच–बैड टच, अभिव्यक्ति एप और यातायात नियमों के पालन जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया। उन्हें दैनिक जीवन में होने वाली संभावित जोखिमों के बारे में सरल भाषा में समझाया गया तथा सही समय पर जागरूकता और सतर्कता अपनाने की सलाह दी गई।
विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता तंत्र के बारे में जानकारी दी गई, जिससे वे न केवल स्वयं जागरूक रहें बल्कि छात्राओं को भी सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकें।
कार्यक्रम में महिला थाना कवर्धा प्रभारी निरीक्षक भुवनेश्वरी साहू, सहायक उप निरीक्षक देमन टेकाम, महिला आरक्षक रजनी टोप्पो, महिला आरक्षक रुकमणी मेरावी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती निभा मिश्रा, शिक्षिका सीता चंद्रवंशी, वर्षा केसरवानी तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कबीरधाम पुलिस द्वारा बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन