Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- ड्यूटी के दौरान बार बार शराब पीकर अनुशासनहीनता करने वाले : कबीरधाम पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्यूटी के दौरान बार बार शराब पीकर अनुशासनहीनता करने वाले तीन आरक्षक बर्खास्त

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Nov 26, 2025 / Post views : 110

प्रेस विज्ञप्ति

जिला कबीरधाम

दिनांक 26.11.2025

कबीरधाम पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्यूटी के दौरान बार बार शराब पीकर अनुशासनहीनता करने वाले तीन आरक्षक बर्खास्त

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के कठोर अनुशासनात्मक निर्देशों के तहत पुलिस विभाग में व्याप्त अनुशासनहीनता, कर्तव्यच्युति और शराब सेवन जैसी गंभीर प्रवृत्तियों पर कठोरतम कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच में यह स्पष्ट पाया गया कि तीनों आरक्षकों का आचरण पुलिस विभाग की गरिमा, अनुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही के पूर्णतः विपरीत था।

आरक्षक 52 अनिल मिरज द्वारा बार-बार बिना किसी सूचना के लंबे समय तक अनुपस्थित रहना, नोटिस तामील के दौरान लापरवाही, मोटर वारंट गुम करना, पूर्व में 22 दंड मिलना तथा कुल 334 दिवस की अनाधिकृत अनुपस्थिति यह दर्शाता है कि वह कर्तव्य के प्रति पूर्णतः उदासीन है। ऐसे आचरण से स्पष्ट है कि आरक्षक ने विभागीय अनुशासन को बार-बार चुनौती दी और किसी भी सुधार के संकेत नहीं दिखाए।

आरक्षक 517 आदित्य तिवारी द्वारा बंदी पेशी जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर न्यायालय परिसर के बाहर ही नशे में सो जाना, ड्यूटी छोड़कर फरार हो जाना और 91 दिवस अनुपस्थित रहना अत्यंत गंभीर कदाचार है। इससे न केवल सुरक्षा जोखिम बढ़ा बल्कि पुलिस विभाग की साख पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। पूर्व में भी बार-बार ड्यूटी से गायब रहने और नशे में पाए जाने पर दंडित होने के बावजूद सुधार न होना उनकी कर्तव्यहीनता को प्रमाणित करता है।

आरक्षक चालक 272 राजेश उपाध्याय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमद देते समय नशे में पहुंचना, गणवेश में अव्यवस्था, अनर्गल वार्तालाप और कार्यालय स्टाफ से वाद-विवाद करना पुलिस रेगुलेशन का सीधा उल्लंघन है। बार-बार दंडित होने के बाद भी सुधार न लाना और सेवा के मानकों पर खरा न उतरना, विभागीय जांच में पूर्णतः प्रमाणित पाया गया।

तीनों कर्मचारियों के आचरण ने पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाया और यह स्पष्ट किया कि ऐसे कर्मचारी सेवा में रहने योग्य नहीं हैं। अतः तीनों को सेवा से पदच्युत/पृथक करने की कार्रवाई की गई है। आरडी

कबीरधाम पुलिस यह स्पष्ट संदेश देती है कि पुलिस विभाग में नशाखोरी, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और कर्तव्यच्युति किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कर्मचारी अपने आचरण में सुधार नहीं करेगा और पुलिस की साख को धूमिल करेगा, उसके विरुद्ध इसी प्रकार की कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। विभाग में केवल वही कर्मचारी रहेंगे जो अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और प्रोफेशनलिज़्म के उच्च मानकों का पालन करेंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement