Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-पं. विवेक शर्मा और साथियों की प्रस्तुति में गूंजेंगे छत्त : राज्योत्सव के समापन दिवस पर स्टार नाइट, पं. विवेक शर्मा और साथियों की प्रस्तुति में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी गीत

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Nov 4, 2025 / Post views : 114

राज्योत्सव के समापन दिवस पर स्टार नाइट, पं. विवेक शर्मा और साथियों की प्रस्तुति में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी गीत

कवर्धा, 04 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव रजत जयंती समारोह का तीसरा और अंतिम दिन आज 4 नवंबर कवर्धा के लिए एक यादगार सांस्कृतिक संध्या लेकर आ रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय राज्योत्सव का अयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज मैदान में आज आयोजित होने जा रही प्रसिद्ध गायक पं. श्री विवेक शर्मा की “’’स्टार नाइट’’” पूरे कबीरधाम जिले को छत्तीसगढ़ी संगीत की मस्ती में सराबोर कर देगी। इस भव्य आयोजन में पं. श्री विवेक शर्मा एवं उनके साथी कलाकार अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से राज्योत्सव की अंतिम शाम को एक अविस्मरणीय अनुभव में बदल देंगे। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपरा और माटी की महक से ओतप्रोत उनके गीत न केवल श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे, बल्कि हर दर्शक के हृदय में छत्तीसगढ़ की अस्मिता के प्रति गर्व भी जगाएँगे। कार्यक्रम के दौरान पं. विवेक शर्मा द्वारा ’मोर छत्तीसगढ़ महतारी तोला बारम-बार प्रणाम हे, बैला के घाघर, मोला बेटा कहिके बुलाए वो जैसे लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इन गीतों की धुन और बोल दर्शकों को अपनी संस्कृति और लोकधरोहर से जोड़ देंगे।

राज्योत्सव के अंतिम दिन के इस ’’स्टार नाइट आयोजन’’ के लिए पूरे जिले में उत्साह का वातावरण है। शहर के नागरिक, कलाकार और संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। पूरा परिसर रंगीन रोशनी, छत्तीसगढ़ी सजावट और सांस्कृतिक माहौल से सुसज्जित किया गया है। तीन दिवसीय राज्योत्सव के पहले दो दिनों में जहां लोककला, हस्तशिल्प, पारंपरिक लोकनृत्यों ने दर्शकों को बांधे रखा, वहीं अंतिम दिन की यह संध्या समापन को और भी भव्य बनाने जा रही है। आज की शाम लोकधुनों, आल्हादित तालियों और रोशनी के बीच जब “मोर छत्तीसगढ़ महतारी...” जैसे गीत मैदान में गूंजेंगे, तो पूरा कवर्धा लोकगर्व और आनंद के भाव से झूम उठेगा। राज्योत्सव का यह समापन समारोह छत्तीसगढ़ की संस्कृति, प्रकृति और परंपरा के संगम को साकार करेगा और आने वाले वर्षों तक लोगों के मन में यादों की तरह बसा रहेगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement