Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -कबीरधाम जिले के 191 श्रद्धालुओं के तीर्थ यात्रा के सपने : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Dec 5, 2025 / Post views : 128

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम

कबीरधाम जिले के 191 श्रद्धालुओं के तीर्थ यात्रा के सपने हुए पूरे

शिरडी, शनि सिंघनापुर और त्र्यंबकेश्वर के दर्शन से मिली दिव्य अनुभूति

कवर्धा, 05 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपराओं में तीर्थयात्रा का विशेष स्थान रहा है। सदियों से श्रद्धालु पवित्र स्थलों के दर्शन को जीवन का सौभाग्य मानते आए हैं। विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक सुख और शांति का अनोखा अनुभव होता है। लेकिन आर्थिक अभाव, स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयाँ और उपयुक्त व्यवस्था न होने के कारण अनेक लोगों के मन की यह अभिलाषा कई बार अधूरी रह जाती थी। ऐसे समय में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आशा, सम्मान और अध्यात्म का नया दीपक लेकर आई है।

छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई यह योजना न केवल एक प्रशासनिक निर्णय है, बल्कि एक गहन मानवीय संवेदना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों, विधवा, परित्यक्त एवं दिव्यांगजनों को पवित्र स्थलों के निःशुल्क दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है। यह पहल श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिकता उर्जा का नया अध्याय जोड़ रही है। कबीरधाम जिले में इस योजना से अब तक 191 श्रद्धालुओं का तीर्थ यात्रा का सपना पूरा हुआ है। इन र्तीर्थ यात्रियों ने शिरडी, शनि सिंघनापुर और त्र्यंबकेश्वर के दिव्य दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया है।

योजना के तहत तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें पूरी यात्रा निःशुल्क है। साथ ही भोजन एवं पेयजल, आरामदायक आवास, स्वास्थ्य सेवाएँ, सुरक्षा व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। इन व्यवस्थाओं ने यात्रियों के लिए सफर का न सिर्फ सुविधाजनक बनाया है, बल्कि यह अनुभव श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया है।

धार्मिक पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना न केवल श्रद्धालुओं के धार्मिक विश्वास को सशक्त कर रही है, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई ऊर्जा दे रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल धार्मिक स्थलों के प्रति श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ा है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूती मिली है।

श्रद्धा से विकास तक, छत्तीसगढ़ सरकार का विजन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का यह प्रयास छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर रहा है। उनका स्पष्ट लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु को बिना किसी कठिनाई के अपनी तीर्थ यात्रा पूर्ण करने का अवसर मिले, और यात्रा उनके जीवन का सबसे सुखद एवं स्मरणीय अनुभव बने। योजना के सकारात्मक प्रभाव अब पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं। कबीरधाम की तरह अन्य जिलों के हजारों तीर्थयात्री भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने आध्यात्मिक सपनों को साकार कर रहे हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement