Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-उद्यान और चौपाटी की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर हुए नाराज, ठेक : सौंदर्यीकरण कार्यों में सुस्ती देख भड़के कलेक्टर, भोजली तालाब उद्यान व चौपाटी निर्माण में देरी पर कलेक्टर की सख्त नाराज

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sat, Sep 20, 2025 / Post views : 139

उद्यान और चौपाटी की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर हुए नाराज, ठेकेदार और अधिकारी को दी चेतावनी ढिलाई बर्दाश्त नहीं

सौंदर्यीकरण कार्यों में सुस्ती देख भड़के कलेक्टर, भोजली तालाब उद्यान व चौपाटी निर्माण में देरी पर कलेक्टर की सख्त नाराज़गी

कवर्धा, 20 सितम्बर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने शनिवार को कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजली तालाब के पास बन रहे उद्यान और नगर पालिका कार्यालय के सामने निर्माणाधीन चौपाटी का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 478.25 लाख रूपए की लागत से चल रहे इन कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी भी ली एवं अधिकारियों को कार्यो में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने शहर की खूबसूरती और सांस्कृतिक पहचान के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराज़गी जताई।

कलेक्टर ने साफ कहा कि निर्माण कार्यो में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी और ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे नहीं हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कुशल मानव संसाधन बढ़ाकर कार्य की गति तेज करें।

निरीक्षण के दौरान चौपाटी स्थल पर अधूरे बिजली फिटिंग, आंतरिक गार्डनिंग और अन्य कार्य देखकर कलेक्टर ने कड़े शब्दों में नाराज़गी जताते हुए कहा कि अलग-अलग कामों में सुस्ती की वजह से प्रगति रुक रही है, इसे तुरंत सुधारा जाए। साथ ही उन्होंने पालिका क्षेत्र के सभी डिवाइडरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन तत्काल कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा के साथ एसडीएम श्री चेतन साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी. देवांगन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री रंजीत घाटगे, तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी, नगर पालिका अधिकारी श्री रोहित साहू और संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था और आधुनिकता का संगम बनेगा उद्यान

भोजली तालाब के पास करीब 50 लाख रूपए की लागत से बन रहे उद्यान को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप दिया जा रहा है। यहाँ विशाल हनुमान प्रतिमा स्थापित की जा रही है , जिसका रंग-रोगन और फिनिशिंग कार्य जारी है। दीवारों पर रामायण की गाथा चित्रों में सजीव हो रही है, जिससे उद्यान केवल गार्डन ही नहीं बल्कि आस्था और संस्कृति का भी केंद्र बनेगा।

उद्यान में पाथवे, शोपीस, रंग-बिरंगे पौधे, जल सुविधा और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। शाम के समय यह स्थल टहलने, विश्राम करने और सुकून पाने का प्रमुख स्थान होगा। वही नगर पालिका कार्यालय के सामने बन रही चौपाटी को आधुनिक स्वरूप देने का काम भी तेजी से चल रहा है। यहाँ बैठने, मनोरंजन और टहलने की सुविधाएँ तैयार की जा रही हैं, ताकि यह स्थल शहरवासियों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन सके

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement