जांजगीर चाम्पा -कलेक्टर श्री महोबे ने साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की : कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों की बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 1, 2025 / Post views : 137
समाचार
कलेक्टर श्री महोबे ने साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की
शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
समय सीमा के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र करें निराकरण - कलेक्टर
जिले के विकास कार्यों को गति देने बायोमेट्रिक उपस्थिति और ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य
कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों की बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा 1 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित कार्यों एवं समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य गति बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, जनशिकायतों के समाधान की गति बढ़ाने और फील्ड में सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लगातार शिविर लगाकर अभियान चलाया जाए। कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग के अपने विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति पर लगातार नजर रखें और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएँ। बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के विकास और जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए टीम-वर्क और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने सभी विभागों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य रूप से प्रारंभ करने और प्रतिदिन की जानकारी समय पर भेजने के निर्देश दि�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन