Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -कलेक्टर ने नर्सरी को अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने : कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम खूंटू नर्सरी का किया निरीक्षण कलेक्टर ने नर्सरी को अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Nov 13, 2025 / Post views : 112

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम खूंटू नर्सरी का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने नर्सरी को अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के निर्देश

कवर्धा, 13 नवंबर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज कवर्धा के समीप ग्राम खूंटू में स्थित लगभग 8 एकड़ में फैली नर्सरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सरी के संचालन, पौध उत्पादन और संरचना का गहन अवलोकन के साथ संसाधनों की उपलब्धता का बारीकी से जायजा लेते हुए नर्सरी को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं व्यवस्थित ढंग से विकसित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि नर्सरी में उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। नर्सरी जिले के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन केंद्र के रूप में कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि यहां फलदार, छायादार, औषधीय तथा सजावटी पौधों का उत्पादन वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नर्सरी को पूर्णतः व्यवस्थित, आधुनिक और वैज्ञानिक ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम, अमरूद जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ सब्जी और फूलों की प्रजातियों के उत्पादन के लिए भी विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें।

इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने नर्सरी में उपयोग में नहीं आ रहे मिस चैंबर का निरीक्षण किया और इसे शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि मिस चैंबर को संचालन में लाने के लिए आवश्यक स्टीमेट तैयार कर जल्द प्रस्तुत करें। इस दौरान बताया गया कि मिस चैंबर में बीज विकसित करने की प्रक्रिया होती है, जहां बीजों को अंकुरित और विकसित किया जाता है। इसके बाद पौधों को हार्ड चैंबर में स्थानांतरित कर लगभग 15 दिन तक तैयार किया जाता है, तत्पश्चात उन्हें खुले क्षेत्र में रोपण के लिए रखा जाता है।

कलेक्टर श्री वर्मा ने इस अवसर पर फल, सब्जी और फूलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग सेक्शन तैयार करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि आम, अमरूद, नींबू, कटहल जैसे फलदार पौधों के साथ-साथ टमाटर, भिंडी, बैंगन, मिर्च जैसी सब्जियों के पौधों का भी उत्पादन किया जाए। इसके अलावा फूलों की खेती के लिए एक अलग क्षेत्र विकसित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि इस संबंध में एक समग्र विकास प्रपोजल और कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

कलेक्टर ने नर्सरी में खाद और पानी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पौधों की बेहतर वृद्धि के लिए पर्याप्त जैविक खाद और सिंचाई व्यवस्था हर समय सुनिश्चित की जानी चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि बरसात के दिनों में ग्राम खुटू का ओवरफ्लो पानी नर्सरी क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिससे कई बार पौधों को नुकसान की संभावना रहती है। इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने तुरंत जल निकासी की स्थायी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए, ताकि नर्सरी को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement