Logo
Breaking News Exclusive
गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कलेक्टर श्री वर्मा ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक : कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने की पीएम आवास निर्माण प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा, तेजी लाने के दिए निर्देश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 96

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने की पीएम आवास निर्माण प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा, तेजी लाने के दिए निर्देश

पैरा दान के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने कृषि और जनपद के अधिकारियों को दिए निर्देश

21 से 23 दिसंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में 0-5 वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने के के लिए किया निर्देशित

कलेक्टर श्री वर्मा ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कवर्धा, 10 दिसंबर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने समय सीमा की बैठक में विभागीय काम काज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पीएम आवास निर्माण को बड़े पैमाने पर स्वीकृति मिली है। सभी आवासों का निर्माण जल्द पूरा किया जाना है। उन्होंने ब्लॉकवार आवास निर्माण प्रगति की समीक्षा की और सभी स्वीकृत किन्तु अप्रारंभ निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से शुरूर करवाने के निर्देश दिए। दूरस्थ इलाकों के लिए मटेरियल कलेक्शन कर आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए कहा। साथ ही प्रतिदिन की प्रगति की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को फील्ड विजिट के निर्देश दिए। इसी प्रकार पीएम जनमन आवास निर्माण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक प्रगति लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में प्रोग्रेस की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंचायतों में मनरेगा से बड़े पैमाने पर कार्य स्वीकृत किए गए हैं। श्रमिकों की संख्या भी बढ़ी है। पंचायतों में अधिक संख्या में श्रमिक और आजीविका आधारित कार्यों की स्वीकृति और क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा बैठक के दौरान की। उन्होंने कहा कि दिए गए लक्ष्य की पूर्ति के लिए कार्ड निर्माण की गति बढ़ाई जाए। इसी प्रकार छूटे हुए बच्चों के अपार आईडी निर्माण के लिए तहसील स्तर पर सभी आवश्यक दस्तावेज निर्माण और कलेक्शन के पश्चात प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों के दिए। पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति बढ़ाने के लिए अधिक आवश्यकता वाले उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें योजना से जोड़ने के निर्देश उन्होंने ईई सीएसपीडीसीएल को दिए।

पैरा दान के लिए करें प्रोत्साहित, अधिकारियों को निर्देश

कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि धान कटाई के बाद खेतों में बचे पैरा को किसानों द्वारा जलाने की घटनाएं सामने आती है। जिससे पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचता ही है, भूमि की उत्पादकता भी घटती है। उन्होंने कहा कि जिले में 25 विभिन्न स्थानों पर गौधाम शुरू किए जा रहे हैं। यहां घुमंतू गौवंश के पशुओं को रखा जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग और सीईओ जनपदों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को गौधाम में पैरा दान के लिए प्रोत्साहित करें।

पोलियो अभियान में 0-5 वर्ष तक बच्चों तक जरूर पिलाएं दवा की खुराक

21 से 23 दिसंबर तक जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डी के तूरे के साथ महिला बाल विकास विभाग व अन्य विभीय अधिकारियों को अभियान में समन्वय करने के निर्देश देते हुए कहा कि 0-5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से दवा की खुराक पिलवाई जाए। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए समुचित प्रचार प्रसार करते हुए पालकों और परिजनों को जागरूक करें।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement