जांजगीर चाम्पा -घर-घर मतदाता सत्यापन 11 दिसम्बर तक : कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 1, 2025 / Post views : 108
समाचार
निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण:
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
घर-घर मतदाता सत्यापन 11 दिसम्बर तक
दावा आपत्ति 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक
जांजगीर-चांपा 01 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एआरओ, एईआरओ, सीईओ और सीएमओ की महत्वपूर्ण बैठक ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को एक्शन मोड में कार्य करते हुए शेष गणना पत्रकों के शीघ्र वितरण, कलेक्शन और ऑनलाइन एंट्री की गति और अधिक तेज करने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुनरीक्षण की सभी प्रक्रियाएँ समयबद्ध और सुचारू रूप से चलनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, कलेक्शन और एंट्री की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर फॉर्मों का त्वरित कलेक्शन व डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.के. तंबोली, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जनजागरूकता रैली आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का नियमित निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें। कलेक्टर महोबे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही या असहयोग पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
उल्लेखनी�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन