जांजगीर चाम्पा - विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर होगी कार : कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की टीमवर्क और मिशन मोड में कार्य पूर्ण करन
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Nov 21, 2025 / Post views : 131
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की
टीमवर्क और मिशन मोड में कार्य पूर्ण करने के दिए कलेक्टर ने कड़े निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई - कलेक्टर
जांजगीर-चांपा 21 नवंबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जन्मेजय महोबे ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि 04 दिसम्बर 2025 तक समस्त गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीम वर्क के साथ मिशन मोड में सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें। कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर कार्य को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने सभी एसडीएम से प्रगति रिपोर्ट एवं कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी भी ली।
कलेक्टर श्री महोबे ने डिजिटाइजेशन में प्रगति लाने हेतु तहसील स्तर पर 10-12 बीएलओ का क्लस्टर बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रीय निगरानी और सुपरविजन और प्रभावी हो सके। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से फील्ड में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। बैठक के दौरान बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ की प्रशंसा की गई। कलेक्टर ने उनके अनुभव और कार्यशैली को अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि एसआईआर कार्य जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे सभी मिलकर सफल बनाएं।
कलेक्टर ने एसआईआर कार्य में स्वयंसेवियों (वालिंटियर्स), सीएससी ऑपरेटर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन, एनसीसी व एनएसएस का सहयोग लेने �
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन