जांजगीर चाम्पा -सतर्कता और नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश : कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने धान खरीदी के संबंध में समीक्षा बैठक ली, सतर्कता और नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Dec 15, 2025 / Post views : 96
समाचार
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने धान खरीदी के संबंध में समीक्षा बैठक ली, सतर्कता और नियमित निरीक्षण के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा, 15 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीदी एक संवेदनशील कार्य है, जिसे पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना आवश्यक है। कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन व भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा किसान पंजीयन और तुहर टोकन से संबंधित आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा दी गई 24×7 टोकन सुविधा का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचना चाहिए और इस दिशा में अधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं।
मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नियमित करें मॉनिटरिंग - कलेक्टर
बैठक के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण करने साथ ही विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की नियमित जांच करने कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य सर्वाेपरि है और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की सतत निगरानी हेतु जांच दल नियुक्त करने के निर्देश दिए तथा सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आदिवासी छात्रावासों में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्व
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन